Uncategorized

छात्र जोड़ो अभियान में पूर्वांचल दिखाएगा दमखम: ऋषभ

सोनभद्र:-उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्वी जोन के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय और उपाध्यक्ष संदीप पाल का आज बुधवार को जनपद सोनभद्र में भव्य स्वागत किया गया। हिंदूवारी तिराहे और चंडी होटल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में छात्र नेताओं और स्थानीय समाजसेवियों ने उनकी आगवानी की। राबर्ट्सगंज स्थित पीडब्ल्यूडी बंगले में आयोजित “छात्र जोड़ो अभियान” के तहत कार्यक्रम में अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने कहा कि मौजूदा सरकार छात्रों की आवाज़ दबाने का काम कर रही है। उन्होंने स्कूल और कॉलेजों में फीस वृद्धि, एडमिशन में मुश्किलें और छात्र संघ चुनावों के रुकवाए जाने पर चिंता जताई।

ऋषभ पांडेय ने कहा, “बजट में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विकास की बातें तो हो रही हैं, लेकिन असल में छात्रों का भविष्य सुरक्षित नहीं दिख रहा। छात्र अपने एडमिशन और फीस जमा करने में उलझे हैं।” सोनभद्र प्रभारी संदीप पाल ने कहा कि जिले में छात्रों के हित के लिए हर संघर्ष लड़ेंगे, चाहे वह मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज या डिग्री कॉलेज से जुड़ा हो। प्रदेश कार्यकारी सदस्य गौतम आनंद ने कहा, “छात्र देश का भविष्य हैं, और यह सरकार उनका भविष्य खतरे में डाल रही है।” कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने बताया कि दुद्धी और ओबरा डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने स्कूलों में फीस वृद्धि और एडमिशन से जुड़ी समस्याओं के खिलाफ भी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि शिक्षा की बढ़ती लागत और बढ़ते बेरोजगारों की समस्या पर ध्यान देना जरूरी है। कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, शसूरज वर्मा, राहुल जैन, श्रीकांत मिश्रा, दयाराम प्रजापति, NSUI जिला उपाध्यक्ष सौम्य सोनकर, महासचिव अफजल खान, मिथिलेश पासवान, संदीप जैन, शहजाद खान, दीपक, निगम बियार, सचिन मद्धेशिया, सुजीत गुप्ता, संदीप गुप्ता, कुलदीप मद्धेशिया, रवि पटेल, रवि गुप्ता उपस्थित सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!