संविदा कर्मियों का धरना प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी भूख हड़ताल 60 घंटे बाद समाप्त हुआ
विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

पिपरी सोनभद्र 29 11 25 से जारी धरने को 30 11 25 शाम 5:00 बजे से अनिश्चितकालीन कार्मिक अनशन के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था लगातार 24 घंटा कार्मिक अनशन करने के उपरांत भी कोई संतोषजनक बात नहीं हुई जिसे क्रोधित होकर सभी संविदा श्रमिक जिला अध्यक्ष ज्योति रावत के अध्यक्षता में भूख हड़ताल करने का मन बनाया और धरने को भूख हड़ताल के रूप मे परिवर्तित कर दिया गया जिला अध्यक्ष ज्योति रावत और मंडल सचिव नीतीश मौर्य जी शाम 6:00 बजे से भूख हड़ताल पर बैठ चुके थे और तब तक बैठे रहेंगे जब तक सातों संविदा श्रमिकों को वापस काम पर नहीं रखा जाता दिनांक 2 /12/ 25 को बिजली कर्मचारी संघ उत्पादन निगम ओबरा की टीम से अध्यक्ष अजीत साहू ,मंत्री प्रदीप कुमार कन्नोजिया, बानी बनर्जी , विजय कुमार साहनी,पशुपति विश्वकर्मा, रामचंद्र, शिवम् , इस समय जब प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ओ टी एस की स्कीम लागू की हैं,

तब अधिकारियों द्वारा संविदाकर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार समझ से परे था भूख हड़ताल के 60घंटे बाद अधिकारियों की नींद टूटी और संविदा कर्मियों की सभी मांगों पर सहमति बन गई और उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ज्योति रावत और मंडल महामंत्री नितेश मौर्य जी और उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिला कमेटी के साथ वार्ता के लिए तैयार हो गए शाम लगभग 6:45 पर शुरू हुई जिसमें विभाग की तरफ से अधिशासीअभियंता दिलीप कुमार और और संविदा कंपनी के लोगों उपस्थित रहे बिजली कर्मचारी संघ से जिला अध्यक्ष श्री ज्योति रावत मंडल महा मंत्री नितेश मौर्य जिला सचिव अभय पांडे जिला उपमंत्री राज नारायण सिंह इंदल यादव जी गिरेंद्र यादव और कई संविदा श्रमिक उपस्थित रहे अधिशासी अभियंता द्वारा मिठाई खिला करके भूख हड़ताल समाप्त कराया गया और सौहार्द पूर्ण वातावरण में हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई सभी संविदा कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त हो गया




