बाघपोखर मे किसान पाठशाला संपन्न कृषि विभाग और इफको ने किसानों को किया जागरूक

शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा विकासखंड करमा के बाघपोखर गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जेडीओ अनिल कुमार यादव , कृषि उप निदेशक वीरेंद्र कुमार , ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह पटेल, तथा इफको से अवनीश कुमार पांडे मौजूद रहे. कृषि विभाग से, कृषि सहायक कल्पनाथ, संजय SMS तथा सम्मानित किसान भाई भी उपस्थित रहे. कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारीसाझा किया गया इफको से अवनीश पांडे ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के लाभ एवं प्रयोग विधि के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया प्लस में 20% नाइट्रोजन उपलब्ध है तथा गेहूं में पहली खुराक दानेदार यूरिया और दूसरी खुराक के रूप में नैनो यूरिया प्लस 5 मि.ली./लीटर पानी से 25–30 दिन के अंतराल पर दो छिड़काव करने चाहिए।

साथ ही गेहूं में नैनो डीएपी का प्रयोग 5 मि.ली./किग्रा बीज से बीज शोधन एवं 5 मि.ली./लीटर पानी से 1–2 छिड़काव करने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त जैव उर्वरक, सागरिका, नेचुरल पोटाश, जल-विलेय उर्वरक की जानकारी दी गई।





