यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

सोनभद्र विकास समिति द्वारा किया गया महिला संगोष्ठी का आयोजन- राजेश चौबे

सोनभद्र विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से संस्था कार्य क्षेत्र के ग्राम कुकराही मे महिला संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं को उनके हक, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के संकल्प के साथ महिलाओं ने स्वावलंबन के माध्यम से आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने का संदेश लिया। सत्र में संस्था काउन्सलर साधना सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता रेखा ने कहा कि घरेलू कार्य—जैसे झाड़ू-पोंछा स्वयं करने से शरीर में लचीलापन और फुर्ती बनी रहती है।

उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर टीकाकरण कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान कार्य कर रही हैं, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक महिलाएं शोषण और पीड़ा का सामना करती हैं। ऐसे में महिलाओं का स्वावलंबी होना और अपने हक-अधिकार के लिए मुखर होना जरूरी है। उन्होंने समाज में महिला-पुरुष समानता को व्यवहार में लाने की अपील की सोनभद्र विकास समिति के सचिव राजेश चौबे द्वारा बताया गया कि इसी प्रकार से महिला संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन संस्था कार्य क्षेत्र के सभी गांव मे आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सोनभद्र विकास समिति से काउंसलर साधना सिंह, सामाजिक कार्यकर्त्ता रेखा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!