क्राइमयूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, सैकड़ों शराब की बोतलें बरामद — पुलिस ने ट्रक को किया सीज

उपेंद्र तिवारी महुली/दुद्धी/सोनभद्र

 

सोनभद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में शुक्रवार भोर में पंजाब से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ राजेश राय, प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह और कस्बा इंचार्ज हरीकेश राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस ने ट्रक और उसमें भरी सैकड़ों शराब की बोतलों को कब्जे में ले लिया। सूत्रों के अनुसार ट्रक संख्या UP 63 T 6441 चावल की बिल्टी पर चल रहा था और उस पर शराब की ढुलाई की जा रही थी। ट्रक का नंबर प्लेट भी फर्जी बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!