यूपीसोनभद्र

एनसीएल खड़िया माइन्स में डीजल चोरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

50 लीटर चोरी का डीजल, नौ खाली जरिकेन, पाइप और बोलेरो बरामद

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना पुलिस ने एनसीएल खड़िया माइन्स में डीजल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 50 लीटर चोरी का डीजल, नौ खाली जरिकेन, डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाला पाइप और एक बोलेरो वाहन बरामद किया है। मामले में एनसीएल के कुछ सुरक्षाकर्मियों की कथित मिलीभगत की बात भी जांच में सामने आई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में शक्तिनगर थाना पुलिस तथा एनसीएल सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम ने 10 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे एनसीएल खड़िया माइन्स से अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि एनसीएल के सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी का करीब 50 लीटर डीजल, नौ खाली जरिकेन, डीजल निकालने में प्रयुक्त पाइप और एक बोलेरो वाहन बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू (35 वर्ष) पुत्र शिवराज विश्वकर्मा, निवासी ग्राम परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। इस मामले में थाना शक्तिनगर में मुकदमा अपराध संख्या 194/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2020 में एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट और गाली-गलौज का मामला तथा वर्ष 2025 में चोरी से संबंधित मुकदमा शक्तिनगर थाने में दर्ज है।पुलिस अब इस पूरे मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय और कांस्टेबल अमृत लाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!