
सोनभद्र । पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर रॉबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में 251 दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर संजय यादव ने प्रथम दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि संजय यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पूरे राष्ट्र को एकता का पाठ पढ़ाया। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। हमें उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं शिक्षक संघ अध्यक्ष बीएन सिंह ने कहा कि खंड-खंड में बंटे भारत को अखंड बनाने वाले ऐसे महान महापुरुष की जयंती पर 251 दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों और आदर्शों से परिचित कराना है, ताकि युवा उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करें।

जिला सहसंयोजक सौरभ पटेल ने कहा कि जब तक राष्ट्र सरदार पटेल के आदर्शों पर नहीं चलेगा, तब तक वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में पेड़ से ही प्राण अभियान के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, तेजबली सिंह, पार्वती देवी, स्मिता सिंह, इंजीनियर हरिशंकर सिंह, सुजीत पटेल, रमेश सिंह, राजबहादुर सिंह, अशोक सिंह, विनोद कुमार सिंह, राममूर्ति, यशपाल सिंह, केडी सिंह, राजेश सिंह गोंड, गौरव कुमार, दीपक कुमार मौर्य, लक्ष्मण वैश्य, अभिषेक मिश्रा, राकेश चौधरी, देवानंद पाठक, राजा दुबे, बृजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




