साल विदाई के साथ बड़े ही धूमधाम से मना ग्रीन माउंटेन स्कूल ओबरा का वार्षिकोत्सव
विषअमृत संवाददाता आर एन सिंह

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि ई0 सुरेंद्र सिंह सहायक निदेशक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, उत्पादन निगम, डॉ रोहित नंदन पांडेय प्राचार्य श्याम महाविद्यालय चोपन एवं अपना दल एस के युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। सर्व प्रथम स्कूल के प्रिंसिपल त्रिलोक नाथ झा द्वारा सभी अतिथियों को बैच लगाकर स्वागत किया गया। उसके बाद विद्यालय के प्रबंधक डॉ अमित सिंह एवं विद्यालय के संरक्षक संजय सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को शाल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि ई0 सुरेंद्र सिंह सहायक निदेशक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, उत्पादन निगम, डॉ रोहित नंदन पांडेय प्राचार्य श्याम महाविद्यालय चोपन एवं अपना दल एस के युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु द्वारा का मनोबल बढ़ाने हेतु उनको जानकारियां दी गई। साथ ही नगर के सभी पत्रकार बंधुओं को भी विद्यालय परिवार द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक के रूप में पेन और डायरी से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम में दुर्गा स्तुति, नात शरीफ, कव्वाली, मिशन सिंदूर, झांसी की रानी जैसे मन को भावुक करने वाले कार्यक्रम ने लोगों का दिल छू लिया।

अंत में सभी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उनको सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालक स्कूल के उपप्रधानाचार्य धर्मजीत कुमार एवं सहायक अध्यापक निरंजन चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश केशरी, विनीता कुमारी तमन्ना बानो, पूनम गुप्ता , पूनम सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, आफरीन बानो, पूजा कुमारी, सुनैना शर्मा, आरती मौर्या, आरती सोनी, गुलफशा, मुमताज बानो, लीलावती देवी, शांति देवी, शकीला बेगम, सुनील कुमार, तुफैल आलम, मुर्तुजा संजय मौर्या, सरजू मौर्या, राजेश कुमार सिंह, के साथ सैकड़ों की संख्या में अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।




