यूपीसोनभद्र

डॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर कर्मा महोत्सव, थिरके कलाकार

सोढ़ा-दुपटिया में जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक, दर्जनों टोलियों ने दी पारंपरिक प्रस्तुतियां

सोनभद्र ।सेवा समर्पण संस्थान सोनभद्र के तत्वावधान में गुरुवार को विकास खंड चतरा के सोढ़ा-दुपटिया में डॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी के अवसर पर जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव (कर्मा महोत्सव) का आयोजन किया गया। महोत्सव में क्षेत्र की दर्जनों टोलियों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत की झलक पेश की।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा और बालासाहब देशपांडे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को बैज अलंकरण और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री आनंद जी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार, सेवा समर्पण संस्थान के अध्यक्ष जेसी विमल सिंह तथा सदर विधायक भूपेश चौबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।संगठन मंत्री आनंद जी ने कहा कि जनजातीय समागम का उद्देश्य अपनी कला और संस्कृति की पहचान को बनाए रखना है। ऐसे आयोजनों में कलाकार अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन कर समाज की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं।आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि कर्मा महोत्सव केवल कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की पहचान और गौरव का प्रतीक है। बोली और भाषा समाज की पहचान होती हैं। जनजातीय समाज का जीवन आज भी जंगलों और प्रकृति से जुड़ा है। डॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर कर्मा महोत्सव का आयोजन पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि कर्मा महोत्सव सीमित संसाधनों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। क्षेत्र के कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन लखनऊ तक होना सोनभद्र के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम को श्रवण गोंड सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।महोत्सव के संयोजक मुन्ना धांगर ने बताया कि कार्यक्रम में भीखमपुर, सिलथम, दुपटिया और आदिवासी इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र की दर्जनों टोलियों ने भाग लिया। कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और समाज के योगदान को प्रदर्शित किया।इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री रवींद्र जी, रामसेवक खरवार, शिवम मिश्रा, प्रवीण जी, डॉ. अंजनी द्विवेदी, शक्ति सिंह, पूर्व विधायक तीर्थराज, श्रवण गोंड, सतीश श्रीवास्तव, ज्योति खरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!