यूपीसोनभद्र

एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने सोनभद्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनाई रणनीति

राम निहोर यादव ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, 23 अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान कराने का आह्वान

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को विजयी बनाने के लिए बुधवार को जनपद सोनभद्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई गई और पार्टी पदाधिकारियों को मतदाताओं से अधिक से अधिक संपर्क स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।जिला अध्यक्ष ने घोरावल विधानसभा क्षेत्र-400, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र-401, ओबरा विधानसभा क्षेत्र-402 और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र-403 में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों से शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रियता बढ़ाने तथा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

बैठक में विशेष रूप से 23 अक्टूबर 2026 को अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए जागरूक करें, ताकि पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो सके।इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला एवं विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारी, जिला प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!