यूपीसोनभद्र

मतदेय स्थलों के संभाजन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर

सोनभद्र। मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदेय स्थलों की व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी की जाए। इसका उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच समन्वय बनाए रखने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर भी जोर दिया।बैठक में मतदेय स्थलों की व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर सहमति जताई गई।इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पीसीसी आब्जर्वर राजीव त्रिपाठी, सीपीआई (एम) के नंदलाल आर्य एवं प्रेम नाथ, बसपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना, बसपा प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सपा के अनिल प्रधान तथा आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम उपस्थित रहे।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार, उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!