यूपीसोनभद्र

मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा शुरू कराने का प्रयास, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं

स्ट्रेचर की कमी, ब्लड जांच और सुरक्षा गार्डों के व्यवहार का मुद्दा उठा; प्राचार्य ने सुधार का दिया भरोसा

सोनभद्र। राजकीय मेडिकल कॉलेज, सोनभद्र के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. आई. जेन भट्टाचार्य ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर मेडिकल कॉलेज की वर्तमान व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। अस्पताल में मौजूद कमियों को चरणबद्ध तरीके से दूर कर मेडिकल कॉलेज को आधुनिक संसाधनों से युक्त प्रमुख चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने मरीजों और तीमारदारों के लिए पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाया।

इस पर प्राचार्य ने स्वीकार किया कि कुछ संसाधनों की कमी है। उन्होंने कहा कि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को अस्पताल में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।मेडिकल कॉलेज परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों के कथित दुर्व्यवहार का मामला भी उठाया गया। पत्रकारों ने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कई बार सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार के कारण परेशानी होती है। इस पर प्राचार्य ने कहा कि यदि ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरीजों और तीमारदारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है।प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों के पंजीकरण और भर्ती के दौरान आवश्यक आभा (ABHA) आईडी बनवाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया आसान हो सके और मरीजों को अनावश्यक परेशानी न हो। इसके साथ ही ब्लड जांच की व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा, ताकि मरीजों को समय से जांच रिपोर्ट मिल सके और चिकित्सक जल्द उपचार शुरू कर सकेंत प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में फिलहाल सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है। एमआरआई जांच की सुविधा शुरू कराने के लिए सीटी स्कैन संचालित करने वाली संस्था से बातचीत की जाएगी। इसके लिए आवश्यक संभावनाओं पर विचार कर प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने, चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. अमृत राय, डॉ. अवनीश शाह समेत अन्य चिकित्सक और मेडिकल कॉलेज के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!