यूपीसोनभद्र

शारदीय नवरात्रि: विंध्याचल मेले को लेकर भारी वाहनों पर प्रतिबंध, 10 से लागू होगा रूट डायवर्जन

हिंदुआरी चौकी से मीरजापुर 10 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से 21 अक्टूबर की रात 10 बजे भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

सोनभद्र । शारदीय नवरात्रि-2026 के मद्देनजर मीरजापुर जनपद के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में आयोजित होने वाले मेले को लेकर सोनभद्र पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए 10 अक्टूबर की सुबह छह बजे से 21 अक्टूबर की रात 10 बजे तक हिंदुआरी चौकी, थाना रॉबर्ट्सगंज से मीरजापुर की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।शारदीय नवरात्रि के दौरान मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी से बचाने के उद्देश्य से निर्धारित अवधि में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।सोनभद्र पुलिस ने सभी भारी वाहन चालकों से निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित और सुगम बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!