वोटर लिस्ट के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया और उसे जलाने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला लेने को लेकर कुछ देर तक नोकझोंक की स्थिति बनी रही।

पुलिस द्वारा पुतला दहन रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में कथित ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की।शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि चुनाव आयोग देश की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और उसकी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी।ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने, मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की निष्पक्ष जांच कराने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, व्यापार प्रपोज जिला अध्यक्ष राहुल जैन,कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडे, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीकांत सरोज, स्टेट कोआर्डिनेटर संगीता श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, गोपाल पाठक, जिला उपाध्यक्ष शारदा पनिका, राजबली पांडे, बृजेश तिवारी, गंभीरा प्रसाद, रामेश्वर यादव, शहर उपाध्यक्ष बेबी सिंह, शंकर भारती, राधेश्याम पटेल, शिव यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिमाचल साहनी, विमल चौबे, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे, आशीष शुक्ला, सेतराम केसरी, दिनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश भारती, अंशु मधेशिया, यूथ कांग्रेस के शशांक मिश्रा, सुनीता तिवारी, प्रदीप तिवारी, सूरज वर्मा, दयाशंकर पांडे, कन्हैया पांडे, नूरुद्दीन खान, बबीता देवी, पूनम पठारी, अनीता, मंजू देवी, राकेश मिश्रा, सिद्धार्थ प्रजापति, शीतला पटेल, आशीष सिंह, सईद भाई, लल्लू राम पांडे, संतोष नेताम, अमरेश देव पांडे, तामेश्वर तिवारी, शांति विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, सुनील मिश्रा, उदय पांडे, विजय चौहान, स्वतंत्र साहनी, शिवपूजन विश्वकर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, जितेंद्र पाण्डेय, मृदुल मिश्रा, बसंतलाल गोंड, बबुन्दर गोंड, रामनिवास मौर्य, डेविड, दद्दन कुशवाहा, रेखा श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




