यूपीसोनभद्र

ओबरा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर विवाद, सभासद ने की जांच की मांग़

विषअमृत संवाददाता आर एन सिंह 

ओबरा (सोनभद्र)। नगर पंचायत ओबरा में आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्ड नंबर 05, सरदार पटेल नगर के सभासद राजू साहनी ने अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। सभासद का कहना है कि आउटसोर्सिंग ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभासद से जुड़े परिजनों और उनके मित्रों को नियमों के विरुद्ध प्राथमिकता देते हुए नौकरी दी गई है, जिससे योग्य और जरूरतमंद उम्मीदवारों के साथ अन्याय हो रहा है।

राजू साहनी ने अपने पत्र में मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों के खिलाफ नियुक्त किए गए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप बनाया जाए, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो यह न केवल विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाएगा बल्कि स्थानीय स्तर पर असंतोष भी बढ़ सकता है अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या जांच के बाद कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!