Uncategorized

घोरावल पेढ़ में गैस एजेंसी पर अव्यवस्था, उपभोक्ता परेशान

सोनभद्र:-सोनभद्र जनपद के घोरावल स्थित श्री राम इंडेन गैस एजेंसी पेढ़  में कर्मचारियों की लापरवाही से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस संबंधित कार्यों के लिए लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन कर्मचारियों द्वारा समय पर पर्ची न काटे जाने के कारण भीड़ लगातार बढ़ती जाती है।आरोप है कि कर्मचारी कार्य के दौरान अनुशासनहीनता दिखाते हुए गुटखा आदि का सेवन करते हैं और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। कई मामलों में उपभोक्ताओं से पासबुक जमा करवा ली जाती है, लेकिन काम समय पर नहीं किया जाता, जिससे घंटों इंतजार करना पड़ता है।इस अव्यवस्था के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आए लोगों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!