Uncategorized

_ओबरा थानाध्यक्ष सदानंद राय की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी को 6 घंटे में गिरफ्तार

विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। थाना ओबरा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-58/2026, धारा 333, 64(1), 115(2), 351(3), 127 (2) बीएनएस से संबंधित आरोपी राधेश्याम पुत्र तुलसीदास उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम बिल्ली मारकुण्डी टोला खैरटिया थाना ओबरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 27 मार्च 2026 को सुबह 06:05 बजे सेक्टर-09 चौराहा ओबरा के पास से आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय एवं कांस्टेबल प्रवीण राय शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!