Uncategorized

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर, महिला जेल और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

सोनभद्र:-उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने आज राज्य के विभिन्न महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर महिला पीड़ितों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परामर्श, चिकित्सा, कानूनी सहायता और आवास संबंधी सुविधाओं को समय पर और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने जिला कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक भोजन एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय का दौरा कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, पंजीकरण व्यवस्था और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। विशेष रूप से महिला मरीजों के लिए सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि सभी महिलाओं को कोई असुविधा न हो और सेवाएं संवेदनशीलता एवं मानवतावादी दृष्टिकोण के साथ प्रदान की जाएं।प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव, पुलिस विभाग के कर्मचारी और अन्य अधिकारीगण भी इस निरीक्षण में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!