Uncategorized

धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, सोनभद्र नगर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

सोनभद्र:-सोनभद्र नगर के मध्य स्थित राम जानकी मंदिर से श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग राम जानकी मंदिर, विजयगढ़ पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर मेन चौक, धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा होते हुए पुनः मेन चौक, बड़ौली चौराहा, महिला थाना मार्ग से गुजरते हुए वापस राम जानकी मंदिर पर आकर संपन्न हुई।इससे पूर्व दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान किन्नर समुदाय द्वारा बधाई गीतों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दोपहर 3 बजे ध्वज पूजन एवं श्रीराम दरबार की आरती के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी पूरे नगर में भ्रमण करती रही। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा, फल, मिष्ठान और शरबत वितरित कर रामभक्तों का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक शिवशंकर गुप्ता, जीतेन्द्र सिंह, आनंद मिश्रा, महामंत्री प्रमोद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही राज्य मंत्री संजीव गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा समेत अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भी सहभागिता रही। आयोजन के अंत में श्री रामदरबार अखाड़ा समिति के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरे आयोजन में नगरवासियों की भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!