Uncategorized

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

कोन /सोनभद्र- स्थानीय पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को दो युवकों ने नाबालिग को घर छोड़ने का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और उसे बरवाखाड़ गांव के जंगल में ले गए। वहां अश्लील हरकत करते हुए जबरन कपड़े खींचने का प्रयास किया गया। मामले में चाँचीकला निवासी श्यामविहारी चौहान की तहरीर पर थाना कोन में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपित मुस्तफा रजा (26) पुत्र करार हुसैन तथा सईदा हुसैन (18) पुत्र वाजुद्दीन निवासी देवाटन, थाना कोन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!