Uncategorized

रामगढ़ और कोरियाव केंद्रों पर पुनः शुरू हुई धान खरीद, किसानों को मिली बड़ी राहत

सोनभद्र:-सोनभद्र जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रामगढ़ और कोरियाव धान क्रय केंद्रों पर पुनः धान खरीद शुरू कर दी गई है। लंबे समय से बंद पड़ी खरीद व्यवस्था के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्री श्रीकांत त्रिपाठी ने किसानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में डिप्टी आर०एम०ओ० महोदय को पत्र सौंपा था। पत्र के माध्यम से शिवपुर, कोरियाव एवं रामगढ़ केंद्रों पर पुनः धान खरीद प्रारंभ कराने की मांग की गई थी। पहल के परिणामस्वरूप पहले शिवपुर केंद्र पर धान खरीद शुरू की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने मिर्जापुर में संभागीय खाद्य नियंत्रक (RFC) से मुलाकात कर शेष दो केंद्रों पर भी शीघ्र खरीद शुरू कराने का आग्रह किया। सकारात्मक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों ने रामगढ़ और कोरियाव केंद्रों पर धान खरीद पुनः प्रारंभ करा दी। धान खरीद शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल उचित समर्थन मूल्य पर बेचने का अवसर मिलेगा तथा उन्हें आर्थिक राहत प्राप्त होगी। पार्टी ने कहा है कि वह सदैव किसान हितों के लिए प्रतिबद्ध है।राष्ट्रीय लोक दल के जिला प्रवक्ता विकास पाण्डेय द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!