Uncategorized

शांति भंग मे थाना पन्नूगंज की कार्रवाई, 6 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, 5 बाइक सीज

सोनभद्र:-जनपद सोनभद्र के थाना पन्नूगंज क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा पांच मोटरसाइकिलों को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अवांछित तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भुसौलिया स्थित मैरा पाण्डेय ग्राउंड में कुछ युवक मोटरसाइकिलों के साथ केक काटकर तेज शोर-शराबा कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अशांति की स्थिति उत्पन्न हो रही है।सूचना मिलते ही थाना पन्नूगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छह युवकों को हिरासत में ले लिया। उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। साथ ही मौके पर खड़ी पांच मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया। घटना के दौरान तीन युवक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उनके विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!