Uncategorized

सोनभद्र मे राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर चौधरी अजित सिंह की जयंती मनाई गई

सोनभद्र:-राबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता चौधरी अजित सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और केक काटकर जयंती का उत्सव मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीकांत त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया, और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आवाहन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राम सेवक पटेल ने कहा कि लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा दूरस्थ गांवों का निरंतर भ्रमण और समस्याओं का समाधान सराहनीय है। इसी प्रयास के परिणामस्वरूप, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। महासचिव सुमित मिश्रा ने बताया कि कार्यकर्ता जमीन से जुड़े रहते हुए चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पार्टी में सदस्यता अभियान में सक्रिय हैं।

जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। नई सदस्याओं में समीना बेगम, रन्नो देवी, चिंता मौर्या, शीतल, पूनम शर्मा, गीता मौर्या, किरन सिंह, देवी कुमारी, कंचन मौर्या, पूजा आदि शामिल रहीं।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चन्द्र भान सिंह, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, सुनील कुमार, ओम प्रकाश भारती, उपाध्यक्ष गंगेश्वर पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र सभा जिला अध्यक्ष सूरज चौबे, दामोदर पटेल, विनोद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव पवन शुक्ला ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!