संगठित गिरोह बनाकर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 02 जुंआरी गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/ उत्तर प्रदेश। थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम मोहाल कस्बा गोपीगंज के चौधरी लान के पीछे अनाधिकृत रूप से संगठित गिरोह बनाकर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 02 जुंआरी गिरफ्तार0मालफड़ व जामा तलाशी से कुल-₹6270/- नगद व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद0 अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में जुंआ के पूर्णतया रोकथाम हेतु निर्देश के क्रम में शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में दिनांक – 18.01.2026 की रात्रि में गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम मोहाल कस्बा गोपीगंज के चौधरी लान के पीछे संगठित गिरोह बनाकर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर अनधिकृत रूप से जुंआ खेलते हुए 02 जुंआरियों* को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारशुदा जुंआरियों की जामा तलाशी से ₹4270/- व मालफड़़ ₹2000/- सहित कुल ₹6270/- नगद व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आरोपियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/26 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता*1. रोशन अली पुत्र वकील अली निवासी पावरहाउस माधोपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 50 वर्ष 2. रोशन अली पुत्र वकील अहमद निवासी जीटी रोड लाई बाजार थाना गोपीगंज उम्र करीब 45 वर्ष।वांछित अभियुक्तों का नाम व पता 1.मेहंदी हसन उर्फ छांगुर पुत्र हफीज निवासी सराय मोहाल थाना गोपीगंज जनपद भदोही 2. विकास यादव उर्फ विक्कू पुत्र लल्लू यादव निवासी गोपीगंज थाना के पीछे गोपीगंज जनपद भदोही
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगी
52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ व जामा तलाशी से कुल ₹6270/- रुपये बरामद।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी कस्बा गोपीगंज, उ0नि0 चन्द्रशेखर राय का0 अतुल कुमार जायसवाल, हे0का0 विनीत तेवतिया थाना गोपीगंज जनपद भदोही।





