यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

मानक के विपरीत हो रहा सड़क निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने किया गुणवत्ता परक सड़क निर्माण कराये जाने की मांग

 

कोन / सोनभद्र – विकास खण्ड कोन के खेमपुर में मिली जानकारी के अनुसार पी डब्लू डी से लगभग 500 मीटर खेमपुर से चतरखड़िया मार्ग सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें जमकर मानक की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना साफ सफाई किए मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो जाँच का विषय है।

स्थानीय लोगों की मांग किया है सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप गुणवत्तापरक किया जाय जिससे सड़क क्षतिग्रस्त न हो और सरकारी धन की बर्बादी न हो। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव, शशि शेखर, राजू सिंह, अजय सिंह, विपिन सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!