भदोहीयूपीलोकल न्यूज़

महीनों से दूषित पानी पीने को मजबूर थे कई मोहल्ले वासी ठीक करने की कवायद शुरु – मो0 दानिश सिद्दीकी पूर्व सभासद

ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/उत्तर प्रदेश। पिछले कई महीनों से मोहल्ला मलिकाना पचभैया बाजार सरदार खा के लोग नाली का गंदा दूषित पानी पिने के लिए मजबूर थे।बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही थी। पाइप लाइन फटा होने के कारण जब भी नगर पालिका और एम0ए0समद स्कूल के सामने का समर सेबल चलता था। लोगो के घरों में गंदा पानी आना शुरू हो जाता था। जिसको ठीक करने के लिए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियो ने कई बार प्रयास की लेकिन विफलता ही हाथ लगती थी। इसी क्रम में आज मलिकाना में गढ्ढा खोदा गया जहां सीवर का गंदा पानी फ़टे हुए पाइप लाइन में जा रहा था। इसी कारण वाटर लाइन में गल्दा पानी आ रहा था। उम्मीद है कि कर्मचारियों की मेहनत सफल होगी और आज से गंदा दूषित पानी आना बंद हो जाये गा और लोगो को शुद्ध पानी पीने के लिए मिलेगा।मोहल्ले के लोगो ने नगर पालिका प्रशासन व कर्मचारियों का दिल से धन्यवाद आभार प्रकट किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!