छठ पूजा में नगर पंचायत ओबरा के व्यवस्थाओं की खोली पोल
विषअमृत संवाददाता आर एन सिंह

ओबरा नगर और आसपास के क्षेत्र में छठ महापर्व पर अनेक समाजसेवी और समितियां लगातार रात भर सेवा भाव में लगी रही जिसमें भारतीय जन कल्याण समिति के सचिव राज नारायण सिंह अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल ऊर्जा धनी विकास मंच के संयोजक मिथिलेश अग्रहरि अहिंसा सेवा संस्थान के विजय शंकर यादव सन चेतना मंच से अभिषेक अग्रहरी समाजसेवी रमेश सिंह यादव समाज सेवक जी बबलू लेड शाम से ही लगातार पूरे सेवाभाव के साथ रात भर सेवा में लग रहे

वही नगर पंचायत ओबरा के द्वारा सेक्टर तीन रेणुका घाट पर और ओबरा के अन्य घाटों पर हर तरह की सुविधा का दावा किया गया रेणुका घाट पर श्रद्धालुओं व व्रत धारी की भारी भीड़ लगी पर शाम को बारिश होने से नगर पंचायत द्वारा की गई व्यवस्था की पोल खुल गई बर्त धारी महिलाएं छोटे-छोटे बच्चे बुजुर्ग सभी बारिश में भीगते रहे व कई लोग दलदल का रूप ले चुके रास्ते पर चलने से गिरकर घायल हो गए कई गाड़ियां पार्किंग स्थल पर ही फंसी रह गई जबकि मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश की चेतावनी दी जा रही थी इसके बावजूद भी नगर पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं को बरसात से बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया जिससे कि श्रद्धालु रात भर बारिश में भिगते रहे नगर पंचायत सिर्फ बैनर पोस्टर ही लगाने में व्यस्त रहा यहां तक की कुछ सेवादारों ने बताया कि पहली बार उनके कैंप में नगर पंचायत का पोस्टर लगा जबकि आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ था नगर पंचायत के वही पोस्टर को फाड़ कर महिलाएं बुजुर्ग बच्चे सभी बारिश से बचने के लिए प्रयास करते रहे




