अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई
ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस लाइन में स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग पुलिस लाइन में स्थित आवास सहित कार्यालयों का किया गया निरीक्षण दिनांक 19.12.2025 को अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया परेड में पुलिसलाइन के कर्मी विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त कर्मी व रिक्रूट पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए।

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई गई दौड़ परेड के दौरान अनुशासन एकरूपता हेतु कराएं जा रहे टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही को और प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए प्रशिक्षण हेतु आए नवचयनित आरक्षीगण की पीटी परेड का निरीक्षण कर अनुशासन नियमों हेतु ब्रीफ किया गया। परेड उपरांत ट्रेनिंग उस्ताद को आवश्यक निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षणार्थियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं व निर्देशों से भलीभांति अवगत कराएं।परेड में शामिल डायल 112 पीआरवी वाहनों एवं उपकरणों को पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा चेक करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए पुलिस लाइन का निरीक्षण:बाद परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग व पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।





