प्रदेश पदाधिकारीयो की उपस्थिति में हुए पंचमास चुनाव । एल्युमिनियम कर्मचारी यूनियन रेणुकूट को मिला प्रदेश बी एम एस का समर्थन।
रविन्द्र कुमार गुप्ता रेणुकूट

पिपरी/सोनभद्र
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय पिपरी में आयोजित आम सभा में मुख्य अतिथि अनुपम =(क्षेत्रीय संघठन मंत्री )भारतीय मजदूर संघ नई दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश,प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास सिंह ,प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे, विभाग प्रमुख अश्विनी शुक्ला ,जिला अध्यक्ष दशा राम यादव ,रहे ।सभा को मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस दौर में भारतीय मजदूर संघ ही मजदूरों का सच्चा साथी हैं,धैर्य रख कर धीरे धीरे मजदूर हित में कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि जो लोग बी एम एस की रीति नीति को नहीं मानते उनका हम समर्थन नहीं करते । प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय ने सभा को संबोधित हुए नव निर्वाचित कार्य कारणी को आश्वासन देते हुए कहे कि जो लोग फर्जी तरीके से यूनियन को अपने मुट्ठी में रखे हुए हैं कतई उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा । बी एम एस पदाधिकारीयो की उपस्थिति में 22/06/2025 को हुए पंचमास चुनाव का समर्थन किया तथा प्रदेश अध्यक्ष,की अगुवाई में प्रदेश संगठन मंत्री, जिले की टीम एवं नव निर्वाचित कार्यकारणी पूरी

टीम को लेकर उपश्रमायुक्त कार्यालय पिपरी से मुलाकात करने को निर्देश दिए ।मुलाकात में प्रदेश संगठन मंत्री ने उपश्रमायुक्त से
कहा कि हिंडालको रेणुकूट में एल्युमिनियम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष,मंत्री ,चुनाव में यूनियन के विधान का पालन नहीं किये है , उन्हें नोटिस देकर फार्म (जे) वापस लिया जाय। रेणुकूट यूनियन के संदर्भ उत्तर प्रदेश श्रम एवं रोजगार मंत्री से मिलकर हुए फर्जी बड़ा के बारे में अवगत कराया गया है ।उपश्रमायुक्त महोदय ने करवाई करने का आश्वासन दिए।इस अवसर पर कार्यकर्ता ने जोर दार नारे लगे बी एम एस अमर रहे, भारत माता की जय उपस्थित लोगो में उत्साह दिखा तथा फर्जी तरीके से यूनियन नवीनीकरण खूब चर्चा हुई। कार्यक्रम की संचालन मंत्री राजनाथ सिंह ने की, अध्यक्षता अखिलेश सिंह ने की ।इस सभा में दुर्ग विजय मिश्रा,लक्ष्मीकांत द्विवेदी, आद्य प्रसाद द्विवेदी ,संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार,हरिशंकर ,हनुमत पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, मनोज सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए ।




