https://wishamritsamachar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीसोनभद्र

नगर उटारी क्षेत्रान्तर्गत नगर उटारी बाजार, वंशीधर मन्दिर रोड पर दीपक सोनी से असलहा के साथ लूट की घटना

-: आर० टी० संदेशः –

समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष, जनपद सोनभद्र
सूचनार्थ

अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय / आपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।
संख्याः वा०/पु०अ०-44/2025
दिनांकः दिसम्बर 04. 2025
जनपद सोनभद्र के थाना विण्ढमगंज के बार्डर पर स्थित गैर प्रान्त झारखण्ड के जनपद गढ़वा के थाना नगर उटारी पर नियुक्त उ०नि०  जितेन्द्र कुमार, मो0नं0-6204044885 दिनांक 04.12.2025 को पुलिस कार्यालय उपस्थित आकर अवगत कराया गया कि थाना नगर उटारी क्षेत्रान्तर्गत नगर उटारी बाजार, वंशीधर मन्दिर रोड पर दीपक सोनी का सोने चाँदी की दुकान है। दिनांक 29.11.20.25 को समय करीब 19:15 बजे बनाम अज्ञात तीन व्यक्ति द्वारा वादी दीपक सोनी के साथ दुकान से घर जाने समय रास्ते में असलहा के साथ लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना नगर उटारी पर कांड सं0-184/2025 धारा-309(6),311 बीएनएस 25 (1बी), 9/26/27/35 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना के कम में घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो से उक्त घटना में शामिल तीन अज्ञात संदिग्ध व्यक्तियों की फोटो प्राप्त हुआ है, जिसे पत्र के साथ संलग्न कर इस निर्देश के साथ प्रेषित है कि अपने-अपने थानों क्षेत्रों में उक्त व्यक्तियों के पहचान हेतु प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि उनकी पहचान हो सकें। संदिग्ध व्यक्तियों की फोटो-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!