यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

अपना दल (एस) की ओबरा विधानसभा की आवश्यक बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश की तीसरी पार्टी है अपना दल एस -दयालु

ओबरा/ सोनभद्र -अपना दल (एस) की ओबरा विधानसभा की आवश्यक बैठक ओबरा विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आनन्द पटेल दयालु, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जितना अपना दल (एस) के कार्यकर्ता मुद्दों पर काम कर रहे हैं, उतना कोई अन्य दल नहीं कर रहा। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, हमारे लिए प्रत्येक कार्यकर्ता समान हैं। अपना दल (एस) आज उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और हमें मा. अनुप्रिया पटेल एवं मा. आशीष पटेल के हाथों को और अधिक मजबूत बनाना है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जनाब महताब आलम प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच ने कहा कि अपना दल (एस) सर्वसमाज की पार्टी है, इसलिए सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में इसमें जुड़ रहे हैं।
दूसरे विशिष्ट अतिथि जनाब शिब्बु शेख तथा अतिथि संतोष कन्नौजिया, जिला सचिव, और रामलाल प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य रहे।

बैठक का संचालन धनपाल सिंह गौड़ ने किया।
कार्यक्रम में शिवदत्त दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच, रामलखन सिंह, सत्य प्रकाश, बाल किशन (विधानसभा सचिव), सुखदेव, मोतीलाल (जोन अध्यक्ष) एवं पिन्टू राम (जोन अध्यक्ष) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह बैठक संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से अत्यंत उपयोगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!