
सोनभद्र। कलम-दवात के आराध्य एवं मनुष्य के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव बुधवार, 11 नवंबर 2026 को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया यानी यम द्वितीया के अवसर पर राबर्ट्सगंज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, सोनभद्र के तत्वावधान में भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट एवं महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने की।

दोपहर दो बजे निर्धारित मुहूर्त में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं कलम-दवात पूजन का शुभारंभ हुआ।

इसमें राबर्ट्सगंज सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कायस्थ समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शाम छह बजे से भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की कथा एवं आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

पूजनोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने आराध्य देव से समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। आयोजन ने कायस्थ समाज की एकजुटता और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम देर रात तक भक्तिमय वातावरण में चलता रहा।

इस अवसर पर महासभा के उपाध्यक्ष शिवनारायण लाल श्रीवास्तव एवं बिंदेश्वरी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सुशील श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, लेखाकार सुनील श्रीवास्तव,

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुमारी अविनाश श्रीवास्तव सहित प्रकाश श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, आनंद कुमार श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, शुभलता श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव एवं अनुपमा श्रीवास्तव समेत महासभा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने भी सहभागिता की। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कायस्थ समाज के लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया।





