यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

नगवा विकासखंड क्षेत्र मे धान खरीद की धीमी शुरूआत

एडीसीओ सदर ने केन्द्र प्रभारी खलियारी को शून्य खरीद के लिए दी चेतावनी

सोनभद्र सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेशसिंह ने नगवा क्षेत्र के धान क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया।

आमडीह बीपैक्स मे छः किसानो से 600 कुंटल खरीद पाई गयी।
सचिव विजयशंकर सिंह द्वारा बताया गया कि पल्लेदारो के आते ही आज भी तौल शुरू होकर खरीद प्रारंभ होगी।

बीपैक्स खलियारी पर अभी तक शून्य खरीद होने के कारण सचिव/ केन्द्र प्रभारी अंतिमा भारती को एडीसीओ द्वारा चेतावनी जारी की गई। केन्द्र पर सचिव अनुपस्थित रहीं।दूरभाष पर सचिव द्वारा बताया गया कि बच्चे की अस्वस्थता के कारण वह केन्द्र पर आज उपस्थित नही हो सकी है तथा कल शुक्रवार को निश्चित रूप से खरीद करके शून्य हटा दिया जाएगा।

 

वैनी बीपैक्स मे मात्र एक किसान से 100 कुंटल खरीद पाई गई।
एडीसीओ राबर्टसगंज ने केन्द्र प्रभारी उदयशंकर को आगाह किया कि खरीद मे तेजी लायें।

रामपुर बीपैक्स मे केन्द्र प्रभारी/ सचिव वकालत हुसैन द्वारा बताया गया कि पाँच व्यक्तियो से 503 कुंटल खरीद हुई है तथा आज बशीर नामके किसान के लगभग 150 कुंटल धान की तौल हो रही है।
एडीसीओ सदर ने।सभी केन्द्र प्रभारियो को खरीद आनलाईन कराने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण धान की खरीद करके लक्ष्य पूर्ण करें।

एडीसीओ अवधेश सिंह ने यह भी निर्देशित किया कि केन्द्र प्रभारी किसानो को मानक अनुरूप धान की विशिष्टियो के संबंध में अवगत कराना सुनिश्चित करें ताकि केन्द्र पर धान लाने के बाद किसानो को कोई असुविधा न हो ।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने जनपद के सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया है कि अभी तक धान क्रय की गति धीमी होने के कारण गत वर्ष की खरीद से हम पीछे चल रहे हैं।उन्होने यह भी कहा कि जनपद मे बोरो और धनराशि की कहीं कोई कमी नहीं है।जहाँ मशीन मे तकनीकी दिक्कत की सूचना मिली है उसका समाधान कराया गया है।सभी किसान बंधु अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर धान बेचकर शासन की योजना का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!