
ओबरा सोनभद्र पिपरी डिवीजन के लगभग सभी सब डिवीजन और सब स्टेशनों के सभी संविदा कर्मियों का पेमेंट 26 दिन हाजिरी लगाने के बाद भी कट कर आया हुआ जिससे सभी संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश है 24 घंटा विभाग की ड्यूटी करने के बाद भी मेहनतकशों का वेतन कट जाना यह समझ से परे है

जो संविदा कर्मी धूप गर्मी और ठंडी की परवाह ना करते हुए अपनी जान की बाजी लगाकर उपभोक्ताओं तक निर्वाध विद्युत आपूर्ति करने में लगा रहता है ऐसे जाबाज संविदा कर्मियों का वेतन कटना विभाग की बड़ी लापरवाही साबित हो रही है संविदा कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए कभी भी विभाग के सभी कामों को बंद किया जा सकता है

अवरअभियंता से बात करने पर बताया जाता है कि हमने 26 दिन का अटेंडेंस भेज दिया है ऑफिस से बात करने पर कहा जाता है कि हमने सभी लोगों का पूरा अटेंडेंस भेज दिया है आपका पेमेंट कंपनी द्वारा काटा गया है कंपनी द्वारा दूरभाष पर बात करने पर बताया जाता है कि यह लापरवाही सब डिवीजन और डिवीजन स्तर के अधिकारियों की है बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का तत्काल उचित समाधान करें




