यूपीसोनभद्र

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ सीओ सिटी ने की बैठक

बाजारों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र । आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज परिसर में व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और पुलिस की सक्रियता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा।

वहीं पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने तथा बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।इसके साथ ही व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, दुकानों के सामने अतिक्रमण नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।सोनभद्र पुलिस ने आम नागरिकों से आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!