यूपीसोनभद्र

अनपरा में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा, पांच भट्टियां ध्वस्त

छापेमारी में 25 लीटर कच्ची शराब और 300 किलो लहन बरामद, दो अभियोग दर्ज

सोनभद्र।जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने मंगलवार को अनपरा थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 25 लीटर कच्ची शराब और 300 किलोग्राम लहन बरामद किया। मौके पर पांच भट्टियों को नष्ट करने के साथ ही लहन को भी नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए।आबकारी विभाग के अनुसार, यह अभियान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-दो दुद्धी रविनंदन ने आबकारी टीम और स्थानीय अनपरा पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।

टीम ने कौवा नाला, औड़ी मोड़, डिग्री कॉलेज के पीछे, स्वीपर बस्ती, ममुआर, मुढ़ीसेमर, काशी मोड़, कुलडोमरी और बीरनबहरा सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। इसके अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास जांच की गई। संदिग्ध घरों और झुग्गी-झोपड़ियों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। सड़क पर वाहनों की चेकिंग करने के साथ चखना की दुकानों पर भी दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली पांच भट्टियों को नष्ट किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया, ताकि उससे दोबारा कच्ची शराब तैयार न की जा सके। विभाग ने मामले में दो अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने ग्रामीणों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।आबकारी विभाग ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!