
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के पचपिड़िया, पोस्ट तरावां क्षेत्र में मंगलवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह परायण ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा। 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन दोपहर दो बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर विधिवत कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे।कथा के दौरान प्रख्यात कथावाचक श्री यज्ञनारायणाचार्य महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमदभागवत महापुराण की कथा का श्रवण कराएंगे। संगीतमय शैली में होने वाले कथा वाचन में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, धर्म, सदाचार, ज्ञान, वैराग्य और सनातन संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा धार्मिक आस्था के साथ जीवन में संस्कार और सदाचार की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन, भक्ति और धर्म के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया जाएगा।आयोजन में छत्तीसगढ़ पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री ब्रह्मदेवाचार्य जी महाराज के पावन आशीर्वाद का भी उल्लेख किया गया है। आयोजक परिवार ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों और ग्रामीणजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।आयोजकों के अनुसार सात दिवसीय आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बनेगा और नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति एवं भारतीय धर्मपरंपरा से जोड़ने का अवसर मिलेगा।स्थान- पचपिड़िया, पोस्ट-तरावां, सोनभद्र प्रतिदिन दोपहर दो बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजक अमरनाथ पाण्डेय, हेमनाथ पाण्डेय, चन्द्रभान पाण्डेय, गंगा मोहन पाण्डेय, राकेश चन्द्र पाण्डेय, कामेश्वर पाण्डेय, नरेंद्र नाथ पाण्डेय एवं समस्त पाण्डेय परिवार।




