उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ द्वारा 1 अप्रैल को काला फीता बाध कर किया गया विरोध प्रदर्शन
विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

ओबरा सोनभद्र उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन को दिए गए 22 सूत्रीय मांगों के समाधान हेतु ध्यानाकर्षण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है जिसके तहत प्रथम चरण का आन्दोलन 1 अप्रैल 2026 को काला फीता बांधकर कार्य करेंगे l

संविदा कर्मियों को नवगठित आउटसोर्स निगम में रखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जयवेतन पुनरीक्षण करते हैं तो रुपया 28000 वेतन दिया जाए समस्त निगम में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन विसंगति पदोंउन्नतिका समयवध वेतनमान दिया जाए संविदा कर्मियों की कार्य के दौरान मृत्यु की स्थिति में तात्कालिक सहायता रुपया 20 लाख दिया जाए ,

लिपिकीय वर्ग की सेवा नियमावली 2020 को परीक्षा स्थानांतरण समयवध वेतनमान दिया जाए, जनवरी 2000 के उपरांत नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए आदि अनेक मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर प्रदेश भर में लाखों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन के दौरान सभी कर्मचारियों ने अपनी बाह पर काली पट्टी बांधकर के विभागहीत में कार्य किया !




