Uncategorized

सोनभद्र में रामनवमी पूर्व संध्या पर निकली भव्य आमंत्रण यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं को दिया गया निमंत्रण

सोनभद्र:- गुरुवार की देर शाम सोनभद्र नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर से श्री राम दरबार अखाड़ा द्वारा रामनवमी के पूर्व संध्या पर नगरवासियों को आमंत्रित करने के लिए डीजे के साथ भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली गई और लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा एक सामाजिक कार्यक्रम है, जो समाज के सहयोग से ही सफल होता है। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 27 मार्च 2026 को भगवान राम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, 1:00 बजे भगवान राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, किन्नर समुदाय द्वारा सोहर गीत प्रस्तुत किए जाएंगे, तथा दोपहर 3:00 बजे से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-बाजे और डीजे मुख्य आकर्षण रहेंगे। आमंत्रण यात्रा में जितेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, नरेंद्र गर्ग, पवन कुमार जैन, महेश शुक्ला, श्याम उमर, अखिलेश कश्यप, अविनाश, आलोक सिंह, बलराम सोनी, धर्मवीर त्यागी, मनीष खंडेलवाल, मनोज जलान, नवल बाजपेई, कीर्तन, रवि केसरी, धनंजय शुक्ला, अमरनाथ, मनीष वर्मा, साहिल, संजय जायसवाल, बीना, धीरेंद्र पांडे सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!