ड्यूटी पर तैनात पीआरडी के जवान के साथ गाली-गलौज मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/ उत्तर प्रदेश। थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण मिनी स्टेडियम चकमांधाता में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी के जवान के साथ गाली-गलौज मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार आवेदक रमेश कुमार बिन्द पुत्र चिखुरीराम बिन्द निवासी भगतपट्टी, बिरनई थाना गोपीगंज भदोही दिनांक 15-01-2026 को ग्रामीण मिनी स्टेडियम चकमान्धाता डियुटी पर तैनात थें। राजन पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम हरदेवपुर चकमनधाता एवं दो व्यक्ति अज्ञात द्वारा आवेदक साथ गाली- गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना गोपीगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 25 धारा- 115(2),352,351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ,

अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था की दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देश के कम में थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदेवपुर चकमान्धाता मिनी स्टेडियम में डियूटी में लगे पीआरडी के जवान के साथ राजन कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम हरदेवपुर चकमनधाता थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र 28 वर्ष द्वारा नशे की हालत में विवाद करने की सूचना पर राजन पुत्र राम प्रसाद को स्थानीय पुलिस द्वारा समझाने के प्रयास को अनसुना करके मारपीट पर आमादा हो गया। जिससे शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल सम्भावना पर उपरोक्त राजन को पुलिस हिरासत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:राजन कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम हरदेवपुर चकमनधाता थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र 28 वर्ष।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:- उ0नि0 गिरीश राय मय हमराह पीआरडी कैलाश थाना गोपीगंज जनपद भदोही।





