क्राइमभदोहीलोकल न्यूज़

ज्ञानपुर अन्तर्गत पुरानी बाजार में अपनी दादी के गहने चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम को मिली सफलता

ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही उत्तर प्रदेश। थाना ज्ञानपुर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद झुमका पीली धातु 01 अदद लॉकेट पीली धातु, 06 अदद मंगलसूत्र का दाना पीली धातु बरामद थाना ज्ञानपुर पर आवेदक फहीम अन्सारी पुत्र स्व० हन्नान अन्सारी निवासी पुरानी बाजार थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही के भाई इकरान अली का लड़का निहाल अली काफी अपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके विरुद्ध पहले से कई मुकदमें पंजीकृत है। जो अभी भी अपराध मे सलिप्त है। मेरा भतीजा निहाल अली पुत्र इकरान अली पिछले कई महिनों/दिनों से माता जी तमाम जेवरात जैसे 1. चार कंगन 2. गले का हार 3.2 जोड़ी पैजेब 4. मांगटीका 5. मंगलसूत्र 6.झुमका 7 करधनी 8. पायल व कुछ नाक की कील चोरी कर गायब कर दिया है। प्राप्त तहरीर पर थाना ज्ञानपुर पर मु0अ0सं0-327/2025 धारा 303 (2) BNS का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में दिनांक 13.01.2026 को थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुर्गागंज तिराहे पर मु0अ0सं0-327/2025 धारा 303 (2) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त निहाल अली पुत्र स्व० इकरान अली निवासी पुरानी बाजार थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित 02 अदद झुमका पीली धातु, 01 अदद लॉकेट पीली धातु, 06 अदद मंगलसूत्र का दाना पीली धातु बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा-317(2)/317(4) बी.एन.एस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।

पूछताछ का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि मेरी दादी के पास काफी जेबरात थे। जिसमें मेरे पिताजी का भी हिस्सा था दादी व मेरे पिता के भाईयो द्वारा मेरे पिता के हिस्से के गहने नही देना चाहते थें मेरी दादी अक्सर बिमार रहती है। जिसका दवा इलाज चलता है दवा खाने के बाद मेरी दादी अक्सर सो जाती थी जिसका फायदा उठाते हुए मैने अपने दादी के जेवरात पिछले 3-4 माह में कंगन, गले का हार, 02 जोडी पायजेब मांग टीका, मंगल सूत्र, झुमका, करधनी, पायल, नाक की कील चोरी कर लिया था जिसमें मैने 01 जोडी झुमका 01 जोडी मंगलसूत्र का लाकेट व 06 पीस मंगलसूत्र का दाना मैने गिरवी रखा था और शेष सामान मैने अंजान व्यक्तियो को बेच दिया था जो पैसा मिला था उससे मैने धूमने फिरने व कार खरीदने में खर्च कर दिया हूं। शेष चोरी का सामान 01 जोड़ी झुमका, 01 मंगलसूत्र लाकेट जिसे मे रजपुरा चौराहे के पास स्थित एस०सी०बी०सी० बैंक में गिरवी रखा था कल छुड़ाकर ले आया हूँ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.निहाल अली पुत्र स्व० इकरान अली निवासी पुरानी बाजार थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही उम्र करीब 25 वर्ष
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-197/2025 धारा 305(a), 317(2), 331(4) बी0एन0एस0 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी
2.मु0अ0सं0-327/2025 धारा 303(2), 317 (2)/317 (4) बी0एन0एस0 थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही
बरामदगी का विवरण-
02 अदद झुमका पीली धातु, 01 अदद लॉकेट पीली धातु, 06 अदद मंगलसूत्र का दाना पीली धातु बरामद
अनावरण अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0-327/25 धारा 303 (2), 317 (2)/317 (4) बी.एन.एस. थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 रमेश कुमार
2.कां0 मनीष कुमार
3.कां0 कुलदीप सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!