https://wishamritsamachar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यसोनभद्र

सोनभद्र की बेटी ने रचा इतिहास, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में ‘बेस्ट रिसर्च स्कॉलर’ अवॉर्ड से सम्मानित हुईं सारिका गुप्ता

उपेंद्र तिवारी महुली/दुद्धी/सोनभद्र

 

दुद्धी । जनपद सोनभद्र के दुद्धी कस्बे ने एक बार फिर गौरव का क्षण देखा, जब कस्बे के प्रतिष्ठित नागरिक एवं समाजसेवी डॉ. संजय गुप्ता (चिकित्साधिकारी) की सुपुत्री सारिका गुप्ता ने राष्ट्रीय मंच पर बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी की अंतिम थिसिस जमा करने के उपरांत सारिका को पूरे संस्थान में ‘बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान संस्थान के 100वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्राप्त करना सारिका के लिए विशेष गौरव का क्षण रहा।
सम्मान प्राप्त करते समय उनके परिजन पिता डॉ. संजय गुप्ता माता आरती गुप्ता तथा छोटे भाई तनिष्क मंच पर उपस्थित रहे और इस उपलब्धि से अभिभूत नजर आए। सारिका की इस सफलता से न केवल आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में उनका परचम लहराया है, बल्कि पूरे सोनभद्र और दुद्धी कस्बे का नाम भी रोशन हुआ है। उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट शोध कार्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!