यूपीराज्यलोकल न्यूज़सोनभद्र

साइबर टीम ने कराये रुपये वापस, लोगों ने किया टीम की प्रसंशा

कोन / सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के दिशा निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक कोन के कुशल नेतृत्व में स्थानीय थाना के साइबर टीम के द्वारा आवेदक सुरेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व० शिवशंकर निवासी ग्राम रानीडीह थाना कोन जनपद सोनभद्र द्वारा गलती से किसी गलत नम्बर पर पैसा भेज दिया गया था जिसके संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराया गया था उक्त प्रकरण के संबंध में थाना स्थानीय के साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवश्यक साक्ष्य संकलित कर सम्बन्धित बैंक से पत्राचार के क्रम में आवश्यक कार्यवाही करते हुए गलत टान्सफर हुए धनराशि कुल 4085/- को आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया। जिस पर आवेदक द्वारा थाना स्थानीय के साइबर टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।

धनराशि वापस कराने वाली टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह कोन, उ0नि0 शशिकान्त सिंह चौकी प्रभारी रानीडीह थाना कोन , का0 रोहित यादव थाना कोन शामिल रहे।
आधुनिक टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के कारण साइबर सुरक्षा वर्तमान जीवन का अभिन्न अंग बन गया है।

साइबर स्वच्छ प्रथाओं का पालन करें और साइबर क्राइम से बचें।

ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए 1930 पर कॉल करें व
cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!