यूपीसोनभद्र

वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र नाथ दीक्षित को दी गई श्रद्धांजलि

सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित हुई शोकसभा, अधिवक्ता समाज ने जताया दुख

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र नाथ दीक्षित एडवोकेट के असामयिक निधन पर बुधवार को बार एसोसिएशन सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। दोपहर तीन बजे आयोजित सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय गजेंद्र नाथ दीक्षित के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, जीवनशैली और अधिवक्ता समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने कहा कि गजेंद्र नाथ दीक्षित का निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई करना कठिन है। सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजबली चौबे, अमरनाथ मिश्र, विनोद कुमार चौबे, सुरेंद्र कुमार पांडेय, वरुण कुमार पाठक, रविंद्र नाथ पाठक, गोविंद प्रसाद मिश्र, शारदा प्रसाद मौर्य, रमेश प्रसाद चौबे, आनंद कुमार मिश्र, अखिलेश मिश्र, अरुण कुमार सिंघल, प्रदीप सिंह, भानु चौहान सहित तमाम अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!