यूपीसोनभद्र

आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य

थाना समाधान दिवस में लेखपालों ने जताया विरोध, लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की उठाई आवाज

,सोनभद्र।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने शनिवार को थाना रॉबर्ट्सगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इस दौरान लेखपालों ने सांकेतिक विरोध दर्ज कराते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने मांगों का शीघ्र निस्तारण किए जाने की अपेक्षा जताई।सांकेतिक विरोध का नेतृत्व तहसील सदर के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। इस दौरान कन्हैया लाल पटेल, रत्नेश शुक्ला, अरविंद चौबे, हिरदेश मौर्य, अरविंद सिंह, अनिल सिंह, अभिषेक यादव, शैलेंद्र मिश्रा, अभिनव द्विवेदी और प्रियंका यादव सहित अन्य लेखपाल शामिल रहे।लेखपालों का कहना है कि उनकी आठ सूत्री मांगें लंबे समय से लंबित हैं और इनके संबंध में शासन स्तर पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है। काली पट्टी बांधकर कार्य करने का उद्देश्य अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों तक अपनी मांगों को पहुंचाना है।लेखपालों ने उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द उचित निर्णय लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!