
घोरावल, सोनभद्र। तहसील घोरावल स्थित आपूर्ति विभाग में सोमवार को स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागत आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह एवं पूर्ति लिपिक संजय शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने पर कोटेदार संघ तथा क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान घोरावल तहसील से स्थानांतरित होकर म्योरपुर ब्लॉक गए आपूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी एवं आपूर्ति लिपिक पवन कुमार को विदाई दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आपूर्ति विभाग का कार्य सीधे तौर पर आमजन और पात्र लाभार्थियों से जुड़ा है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। नवागत अधिकारियों से भी क्षेत्र में पारदर्शिता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।समारोह में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल विनोद यादव, संजय मौर्य, पवन मौर्य, सियाराम यादव, पन्नालाल, रामलाल विश्वकर्मा, संदीप कुमार, आनंद कुमार समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के अन्नपूर्णा केंद्र संचालक मौजूद रहे। इस अवसर पर अमित कुमार, ब्लॉक इंजीनियर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।




