Uncategorized

भाजपा जिला प्रभारी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर, शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव की रणनीति पर चर्चा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के सोनभद्र प्रथम आगमन पर शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद मधुपुर सीएचसी केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, सदर विधायक भूपेश चौबे और घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से होती है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ बूथ स्तर तक संगठन को और सक्रिय किया जाएगा।उन्होंने आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारी करने की बात कही। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी संगठनात्मक स्तर पर चर्चा हुई और जिले की चारों विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में सोनभद्र में संगठन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटेगा। बूथ स्तर तक निरंतर संपर्क और सक्रियता बनाए रखना संगठन की प्राथमिकता है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, शंभूनारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल पांडेय, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, शारदा खरवार, अशोक कुमार मौर्या, अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, आकाश जायसवाल, रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, अमन वर्मा, कमलेश चौबे, बीएन गुप्ता, कृष्णमुरारी गुप्ता, पुष्पा सिंह, अमरेश चेरो, ओमप्रकाश यादव, प्रमिला त्रिपाठी, आशा विश्वकर्मा, रंजन पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!