Uncategorized
26 सितंबर को भारी बारिश के चलते सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम चर्चित गौड़ ने जारी किया आदेश, शिक्षण संस्थानों को अनुपालन के निर्देश

सोनभद्र। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 26 सितंबर 2026 को प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों को 26 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद सोनभद्र के सभी स्कूल एवं कॉलेजों को 26 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।जिला प्रशासन ने मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। आदेश के तहत जिले में संचालित सभी स्कूल-कॉलेज 26 सितंबर को शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे।




