अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के दिन श्रमिक संगठन ने निकाला जुलूस
विषअमृत संवाददाता आर एन सिंह

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ओबरा परियोजना के सीटीपीएस गेट से शायं 5:30 बजे हाइड्रोइलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन इंटक शाखा ओबरा द्वारा जुलूस निकाला गया। जो कॉन्वेंट स्कूल होते हुए मुख्य मार्ग से यूनियन कार्यालय पर सभा के रूप में परिवर्तित हुआ ।जुलूस का नेतृत्व यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंटक सोनभद्र हरदेवनारायण तिवारी ने किया ।जुलूस में काफी संख्या में मजदूरो ने हिस्सा लिया। जुलूस में शिकागो के अमर शहीद अमर रहे, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के मजदूरों को बिना शर्त रिहा करो , उनके ऊपर लगाए गये मुकदमे वापस करो, कारखाना में काम करने वाली मजदूरों को रुपया 26000 मजदूरी निर्धारण करो आदि के नारे लग रहे थे। जुलूस में प्रमुख रूप से यूनियन के शाखा अध्यक्ष चंद्र विजय चंद्रा, इंटक के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, यूपी इंटक के जॉइंट सेक्रेटरी उत्तम कुमार मिश्रा ,कामरेड लालचंद , शमीम अख्तर खान, मुन्ना खान, गया प्रसाद ,उमेश कुमार, राजेश, दिलीप कुमार सिंह रहे।

सभा को संबोधित करते हुए हरदेवनारायण तिवारी ने शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 1 म ई 1886 में शिकागो शहर में काम के घंटे को आठ को लेकर बहुत बड़ा आंदोलन हुआ ,जिसमें वहां के सरकार द्वारा मजदूरों के ऊपर गोलियां चलाईं, तमाम मजदूर मारे गए उऩके त्याग और बलिदान के बदौलत पूरे दुनिया में काम के घंटे 8 निर्धारित किए गए तब से पूरी दुनिया में 1 म ई को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा ।तिवारी ने कहा कि नोएडा ,ग्रेटर नोएडा में बिगड़ 13 अप्रैल 2026 को हरियाणा के मजदूरों के भांति मजदूरी की मांग कर रहे थे इसको लेकर प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर आज तक रहा नहीं किया ।माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से अपील किया है कि उन्हें बिना शर्त रिहा करें, और उनके सारे मुकदमे को वापस ले। नहीं तो यह चिंगारी पूरे प्रदेश में फैल जाएगी ।आज मजदूर मजबूरी में आधा पेट खाकर काम कर रहा है इन्हें कम से कम ₹26000 प्रतिमाह मजदूरी दिया जाए ।मुख्यमंत्री जी ने अप्रैल से रुपया 18000 मजदूरी देने की बात कही थी लेकिन 13006 रुपया का आदेश किया गया। जीने भर की मजदूरी कम से कम ₹26000 दिया जाए। ओबरा परियोजना में मजदूरों के बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहे हैं न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रही है और स्थानीय प्रशासन से अपील है की मजदूरों को समय से मजदूरी का भुगतान के साथ-साथ आकस्मिक अवकाश 10 दिन का,चिकित्सा अवकाश,अर्जित अवकाश 15 दिन, बोनस हर हाल में दिया जाए।बृजेश तिवारी ने कहा कि सरकार के कहनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है सरकार ने घोषणा किया था की कम से कम 18000 रुपया मजदूरी दिया जाएगा लेकिन लेकिन ऐसा नहीं हुआ नोएडा के मजदूरों को नक्सलवादी कहकर जेल भेजा जा रहा है जिसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार मजदूरों को जीने लायक मजदूरी 26 हजार नहीं दिया तो आंदोलन तीव्र होगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष चंद्र विजय चंद्रा ने किया। सभा को कामरेड लालचंद, शमीम अख्तर खान, गया प्रसाद, प्रदीप पांडे, मुन्ना खान, उमेश कुमार , राजाराम भारती ,कौशल्या देवी, कुंती देवी, मीना सिंह गौड़, फूलमती, अहमद राजा, कामाख्या सिंह जिब्रील सत्येंद्र प्रसाद, बिजेंदर पांडे, विनोद, हुकुमचंद यादव, शिवनारायण, कल्पनाथ शर्मा, जैसल ,देवनारायण प्रजापति , आदि ने संबोधित किया । भवदीय हरदेवनारायण तिवारी प्रांतीयउपाध्यक्ष हाइड्रोइलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश इंटक एवं जिला अध्यक्ष इंटक सोनभद्र !





