Uncategorized

संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर के उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने दिया धरना 

विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

सोनभद्र पूरे सोनभद्र में बिजली विभाग के दो डिवीजन काम करते हैं पहला डिवीजन रॉबर्ट्सगंज और दूसरा पिपरी डिवीजन है दोनों डिविजनों में करीब 500 संविदा कर्मी कार्य करते हैं दोनों डिविजनों में संविदा कर्मियों से सुरक्षा मानकों को पूरा ना करते हुए मनमाने तरीके से दबाव बनाकर हर प्रकार का कार्य कराया जा रहा है जिसके चलते पूर्व एवं वर्तमान में कई अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी है जबकि जिले के हर उप केंद्र पर पूर्ण रूप से सुरक्षा उपकरण तक मौजूद नहीं है विगत पिछले कुछ माह में विभाग द्वारा मनमाने तरीके से कई संविदा कर्मियों को बिना पूर्व नोटिस दिए कार्य से हटा दिया गया है और उनके द्वारा किए गए कार्य का वेतन तक नहीं दिया गया !

जो पूर्णता गलत है और श्रम कानून का उल्लंघन भी है विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई को लेकर संविदा कर्मियों में काफी असंतोष है इसके चलते संविदा कर्मियों ने अपनी कुछ मांग को मनवाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया और संगठन के माध्यम से आपसे अनुरोध करता है कि उपरोक्त बिंदुओं पर विचार करते हुए संगठन के पदाधिकारीयो के साथ दिनांक 05:04:26 तक द्विपक्षीय वार्ता कर संविदा कर्मियों की समस्याओं का उचित समाधान करें अन्यथा की स्थिति में दिनांक 6: 4: 2026 से समस्त संविदा कर्मी आपके कार्यालय के समक्ष अपनी उचित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन या भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे जिससे होने वाली किसी भी प्रकार की औद्योगिक आ शांति की पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी, संविदा कर्मियों की मांगे जो निम्न है !

(1) -जिन संविदा कर्मियों का पूरे माह कार्य करने के बाद वेतन रोका गया है और बिना पूर्व सूचना के उन्हें कार्य से हटा दिया गया है उनका वेतन तत्काल टीना ने के साथ उन्हें कर पर वापस रखा जाए ,

(2) -सभी उपकेंद्रों पर पूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई जाए ,

(3) – दुर्घटनाग्रस्त हुए संविदा कर्मियों के मुआवजों का भुगतान तत्काल कराया जाए ,

(4) -हर संविदा कर्मियों को ईएसआईसी कार्ड उपलब्ध कराया जाए ,

(5) – कंपनी द्वारा हर संविदा कर्मियों को पहचान पत्र उपलब्ध करवाया जाए ,

(6) -दोनों डिविजनों में विभाग द्वारा कितने कुशल और कितने अंक कुशल संविदा कर्मियों से कम लिया जा रहा है इसकी संख्या को स्पष्ट किया जाए ,

अधीक्षण अभियंता कार्यालय रावटसगंज पर मांगे पूरी न होने पर धरने पर बैठे संविदा कर्मियों में धरने की अध्यक्षता मंडल सचिव नितेश मौर्य के नेतृत्व में की गई जिसमें जिला अध्यक्ष श्री ज्योति कुमार रावत ,जिला सचिव अभय पांडे ,कोषाध्यक्ष हरिशंकर द्विवेदी ,उपाध्यक्ष गिरेंद्र यादव, मुन्नालाल ,राज नारायण सिंह, राम प्रीत यादव ,हेमंत त्रिपाठी, मोहन विश्वकर्मा, सद्दाम ,अवधेश शर्मा साथ-साथ जिले के समस्त संविदा करें मौजूद रहे एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी के द्वारा यह भी कहा गया कि अगर मांगे पूरी न हुई तो यह धरना प्रदर्शन अनिश्चित काल तक चलाया जाएगा और भूख हड़ताल भी किया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!